नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अवैध तरीके से बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारी ने छापेमारी की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसे विद्यालयों को बंद करवाकर उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जायेगा।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने शुक्रवार को प्राइवेट विद्यालय मनमाने तरीके से चलने के कारण छापेमारी की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि चौधरी गंधर्व सिंह शिक्षण संस्थान नगला लाहोरी को अनुज कुमार नगला लाहौरी बिना मान्यता के मनमाने तरीके से चला रहे हैं। जिसके कारण सरकारी विद्यालय बंद हो रहे हैं। जिस पर निरीक्षण को निकले खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने नगला लाहौरी के कंपोजिट विद्यालय का समस्त स्टाफ लेकर विद्यालय में छापा मारा और विद्यालय को बंद कराया। वहीं वीरावती पब्लिक स्कूल में छापा मारा। बताते चलें कि उपरोक्त विद्यालय में पहले भी छापा मारा गया था। इस विद्यालय को बंद करा दिया गया था, क्योंकि इसका भवन मानक के अनुरुप नहीं बना है। इसके बावजूद प्रबंधक कुलदीप कुमार ने पुन: विद्यालय का संचालन शुरु कर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालय का भवन मान्यता के हिसाब से नहीं बना है। तीन शेड तथा खुले में बच्चों को बैठाया जाता है। ऐसे में विद्यालय पर कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। वहीं सेंट मैरी पब्लिक स्कूल बबना तिराहा के प्रबंधक सुशील शर्मा जो की मान्यता वाले भवन में भैंस तथा बकरियां बांध रहे हैं। वहीं जूनियर भवन में 2021 में मान्यता प्राप्त हुई थी। इस भवन में समस्त विद्यालय के बच्च अमानक रुप से पढ़ाई कर रहे हैं। जिसका कक्षा 1 से 8 तक का नवीनीकरण होना था। जिसको खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसे विद्यालय को कभी नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। नवीन भवन में विद्यालय को संचालित कराया जा रहा है जो की मानक के विपरीत है।
छापेमारी में अमानक चलते मिले विद्यालयों को खंड शिक्षाधिकारी ने कराया बंद
