
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नवांगतुक बीडीओ प्रकाश उपाध्याय को अतिरिक्त विकास खण्ड अधिकारी के रूप में चार्ज लिया तो ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचन्द्र राजपूत ने उनका स्वागत किया। रविवार को प्रकाश उपाध्याय ने विकास खण्ड अधिकारी का चार्ज संभाला था। उन्होंने पंचायत सहायकों की बैठक बुलाकर सर्वे करने के निर्देश दिये। वहीं रणजीत कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया, जो की मनरेगा के कार्यों को देखेंगे। इस मौके पर फतेहचंद राजपूत, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज राजपूत सहित आदि लोग मौजूद रहे।
