फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी प्रधान/एमएससी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक द्वारा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कायमगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सुरभि एवं एमएससी अध्यक्ष राहुल कुमार गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संविलियन विद्यालय हरसिंहपुर गोवा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संचालन जयपाल सिंह ने किया। उन्होंने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंध समिति संबंधित जानकारी जयपाल सिंह ने देते हुए बताया कि पे्ररणा पोर्टल एवं शैक्षणिक बारे में मनोज गंगवार, कायाकल्प के बारे में असगर हुसैन, निपुण भारत की प्रगति के बारे में श्रीनिवास वर्मा, विद्यालय के शैक्षिक परिवेश के बारे में अनिल कुमार शर्मा, स्कूल रेडिनेस एवं बाल वाटिका के बारे में अजीत शर्मा, डीबीटी के बारे में मुकेश कुमार के द्वारा जानकारी साझा की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा अंजू गंगवार व सविता मिश्रा एवं ऋषिपाल राजपूत को कायाकल्प एवं विद्यालय की प्रगति में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षकों, ग्राम प्रधानों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया। खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सूर्यकांत दुबे द्वारा राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में विनीत गुप्ता, स्काउट मास्टर राजकुमार, अनुपम सक्सेना, समस्त एआरपी, नोडल शिक्षक व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।
