पीडि़त ने दी तहरीर, साथी के पक्ष में कर्मचारी हुए लामबंद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय में तैनात कर्मचारी की सह पर दो दिनों से सफाई कर्मचारी तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर के बीच चल रहे विवाद में ब्लॉक मिशन मैनेजर ने सफाई कर्मी को सरे चौराहे पर पीटा। जिससे सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव कुमार तथा सफाई कर्मचारी के बीच दो दिनों से कार्यालय पर तैनात वरिष्ठ कर्मचारियों की सह चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। जिसके चलते बीतीे शाम चौराहे पर शराब पिये ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव कुमार तथा सफाई कर्मचारी बिन्दा प्रसाद के बीच कहासुनी हो गई। जिसके चलते एकाएक वहां मारपीट होने लगी। वहीं सफाई कर्मचारी बिन्दा प्रसाद के बताइए अनुसार ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव कुमार ने मारपीट करते हुए किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे सफाई कर्मचारी घायल हो गया। जिसकी शिकायत सुबह प्रभारी विकास खंड अधिकारी, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह तथा प्रभारी विकास खंड अधिकारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव कुमार फोन कर मौके पर बुलाया, तो उसने कहा कि वह बैंक जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रभारी विकास खंड अधिकारी व एडियो आईएसबी ने बैंक कर्मचारियों से की, तो उन्होंने बताया कि ब्लॉक मिशन मैनेजर यहां नहीं आया था। जब उसकी खोजबीन की गई, तो पता चला कि वह थाने में शिकायत करने गया है। जिसकी सूचना थाना पुलिस के द्वारा विकास खंड कार्यालय पर फोन द्वारा बताई गई तथा पुलिस ने जानकारी मांगी, तो एडियो आईएसबी ने बताया कि मारपीट का मामला उनके संज्ञान में आज सुबह आया है। जिसकी उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव कुमार तथा उनकी सगी बहन ममता पाल भी यहां ब्लॉक मिशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिसे बातचीत कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बाबत जब विकास खंड अधिकारी सुनील जायसवाल से फोन पर जानकारी की गयी, तो उन्होंने बताया कि वह ब्लॉक के बड़े बाबू से बात कर मीडियाकर्मियों को जानकारी देंगे, लेकिन दोबारा उन्होंने मीडियाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी। वहीं प्रभारी विकास खंड अधिकारी ने बताया की उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है तथा दोनों ब्लॉक मिशन मैनेजर के विरुद्ध बीडीओ को लिखा जाएगा और उनको विकास खंड कार्यालय से रवाना किया जाएगा। ऐसे शराबी प्रवृत्ति के कर्मचारी विकास खंड कार्यालय पर नहीं रहेंगे। वहीं सफाई कर्मचारी बिन्दा प्रसाद ने अपने साथ घटी घटना के बारे में थाने में तहरीर दी। इस घटना को लेकर सभी सफाई कर्मचारी लामबंद हो गये हैं। जिसकी जानकारी सफाई कर्मचारी बिन्दा प्रसाद ने अपने जिला अध्यक्ष कर्मचारी संघ को भी दी है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अपने संगठन को अवगत कराया गया है और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक मिशन मैनेजर ने बीच चौराहे सफाई कर्मचारी को पीटा
