बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शनिवार से

रस्तोगी इंटर कालेज, जीआईसी व जीजीआईसी फतेहगढ़ बने मूल्यांकन सेन्टर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का मूल्यांकन शनिवार से शुरु हो रहा है। इंटर मीडिएट का मूल्यांकन रस्तोगी इंटर कालेज में होगा। हाईस्कूल का मूल्यांकन जीआईसी फतेहगढ़ व जीजीआईसी फतेहगढ़ में सम्पन्न होगा। जिसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है। इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार 16  मार्च से प्रारम्भ होने जा रहा है। रस्तोगी इंटर कालेज में 1 लाख 30  हजार कॉपियों का मूल्यांकन करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके तहत 103890 कॉपी रस्तोगी इंटर कालेज में मूल्यांकन के लिए कई जनपदों से आयी है। जिसमें रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, समाज शास्त्र, चित्रकला, इतिहास, भूगोल आदि छह विषयों का मूल्यांंकन होगा। 550 परीक्षक लगाये गये है। जिसमें 55 डिप्टी हेड रहेंगे। विद्यालय में 98 हजार कॉपियां प्राप्त हो चुकी है। शेष पांच हजार और आयी है। 103890 कॉपियों का मूल्यांकन तय है। तीन कुठार बनाये गये। प्रथम कुठार में सुधाकर चतुर्वेदी व संजीव कुमार चौहान व्यवस्था देखेंगे। द्वितीय कुठार में प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार व ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है। तृतीय कुठार की व्यवस्था शैलेश कुमार दुबे व रमेश कुमार को सौंपी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी की देखरेख में मूल्यांकन होगा। सह उपनियंत्रक उपप्रधानाचार्य राकेश प्रसाद व्यवस्था देखेंगे। राजकीय इंटर कालेज के लिए लगभग १६ शिक्षकों रस्तोगी इंटर कालेज से मूल्यांकन हेतु भेजा गया है। इसी तरह विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक हाईस्कूल की कॉपियोंं का मूल्यांकन जीआईसी फतेहगढ़ व जीजीआईसी फतेहगढ़ में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *