बोर्ड परीक्षा कल से होंगी शुरू समधन राजकीय इण्टर कॉलेज में  तैयारियां पूरी

समधन, समृद्धि न्यूज। आज़ से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाऐं परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। इसीक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गयी है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल के 259 छात्र एवं इंटरमीडिएट के 263 छात्र बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कक्ष निरीक्षक की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों से भी अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *