अधेड़ का पड़ा मिला शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

कायमगंज, समृद्धि न्यूज़। बीते दिन घर से निकले अधेड़ का शव पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंच कर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोतवाली क्षेत्र के गाँव रायपुर खास निवासी राशिद उम्र 55 वर्षीय पुत्र रंगी खाँ बीते दिन मंगवार की दोपहर लगभग -3 – बजे घर से निकले थे. शाम तक वापस न लौटने पर परिजनो ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नही चला। बुधवार सुबह राशिद का शव कायमगंज क्षेत्र के मेहन्दिया बली मजार के पास नाले की पुलिया के नीचे पड़ा होने की सूचना पर मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश यादव, कास्टेबल अंकित गंगवार के साथ मौके पर पहुचकर जाँच पडताल की और शव का पन्चनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं मृतक की पत्नी जमीला बेगम ने आरोप लगाया है कि उसके पति को किसी ने लेजाकर हत्या कर दी, मौत की सूचना पर पत्नी सहित बेटा अमिर, बेटी हिना, साहिस्ता, गुलिस्ता, सुनैना, हुमैरा का रो रोकर कुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *