पानी पीने पर ठेली वाले ने युवक पर खौलता फेंका तेल, घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठिलिया से पानी पीने पर अड्डा विक्रेता ने युवक के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। जिससे वह झुलस गया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला स्कूल के पास उग्गर नाम का व्यक्ति अंडे की ठिलिया लगाता है। मंगलवार को सायं ७ बजे टेसू उर्फ गोविंद पुत्र जंगी निवासी इस्माइलगंज सानी ठिलिया के पास पहुंचा और ठिलिया पर रखे डिब्बे से पानी पीने लगा। जिस पर अण्डा विक्रेता उग्गर पुत्र शंकर एवं उसके परिवार के दो अन्य व्यक्ति जो उसकी ठिलिया के पास खड़े थे, युवक पर बिगडऩे लगे। जब युवक ने विरोध किया, तो उग्गर ने फ्राइपेन में खौल रहा तेल उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे युवक टेसू उर्फ गोविन्द बुरी तरह से झुलस गया। प्रार्थी ने थाना पुलिस को उपरोक्त अंडा विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीडि़त को जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *