मध्य प्रदेश: टायर फटने से गहरे कुएं में जा गिरी बोलेरो, चार साधुओ की मौत

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चार की मौत हो गई। देर रात उनके शव निकाले जा सके। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार शाम 6 बजे बैतूल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में बोलेरो वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर जा गिरा। जानकारी के अनुसार, बुलेरो में सवार सभी सात लोग मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे। यह लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब टेमनी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो टायर फटने से अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे बने कुएं में जा गिरी।

मृतक में

हादसे में चार साधुओं की मौत हो गई।
कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी
मलखान गिरी
राकेश गिरी
गुलाब गिरी

घायल साधु

वहीं तीन साधु घायल हुए
मखंजू गिरी
शिवपूजन गिरी
चालक राकेश गिरी बताए गए।

घायलों से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद

हादसे में तीन घायल संतों से मिलने के लिए छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट से आए संतों के साथ दु:खद हादसा हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके माध्यम से मुझे जानकारी ली है। मैंने डॉक्टर को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *