बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत छह लोग घायल

फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज़। बारातियों से भरी बोलेरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।

सोमवार की शाम जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नखतपुरा निवासी अनूप कुमार पुत्र नेम सिंह, दिनेश कुमार पुत्र कल्यान सिंह, कमलेश कुमार पुत्र हवलदार,अनिल कुमार पुत्र इनाम सिंह,यशवीर पुत्र महाराज सिंह,ओमवीर पुत्र जमादार सिंह व चालक नाम पता अज्ञात सहित बोलेरो में सात लोग सवार होकर नखतपुरा से जनपद फर्रुखाबाद बारात में जा रहे थे।
सोमवार की रात 10:00 बजे अलीगंज नवाबगंज मार्ग जनपद फर्रुखाबाद थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव अचरा तकीपुर के सामने मोड पर अचानक बुलोरो का टायर फट जाने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्डग में पलट गई। जिसमें सवार उपरोक्त सभी बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से दूसरे वाहनों पर आ रहे बाराती आनन-फानन में उपरोक्त घायल बारातियों को उपचार हेतु फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले गए।
घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार पुत्र नेम सिंह को परिजन उपचार हेतु आगरा ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में अनूप कुमार ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को अनूप कुमार के शव को परिजन वापस पुलिस चौकी अचरा ले आए।
मृतक के चाचा मनोज कुमार की फौती सूचना पर उपनिरीक्षक बालेश्वर दयाल ने अनूप कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम हेतु फतेहगढ़ भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *