शादी समारोह से लौट रही बोलेरो डंपर से टकरायी, एक की मौत, सात घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी समारोह से वापस आते समय बोलेपुर व डंपर की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी। वहीं कार में बैठे अन्य सात लोग गंभीर रुप ेसे घायल हो गये। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया व अन्य घायलों का उपचार शुरु कर दिया।जानकारी के मुताबिक, थाना अमृतपुर के क्षेत्र कुमरोर निवासी अवधेश सिंह चौहान पुत्र स्व0 छविनाथ सिंह छिबरामऊ में शामिल होने के लिए एक बोलेरो संख्या यूपी 76एल-3350से अपने गांव के लोगों के साथ गये थे। शादी समारोह से वापस आते समय इटावा बरेली हाइवे मसेनी चौराहा के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार से डंपर की बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार के परखच्चे उड़ गये। उसमें बैठे लोगों में चीखपुकार मच गयी। चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने आकाश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी कुमरोर थाना अमृतपुर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायलों में

विजय पुत्र रक्ष पाल सिंह निवासी कॉकर कटा थाना मिर्जापुर
अवधेश सिंह चौहान
जयवीर पुत्र स्वर्गीय छविनाथ सिंह निवासी कुमरोर थाना अमृतपुर
यदुवीर पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी कुमरोर थाना अमृतपुर
अंकित पुत्र राम मोहन निवासी कुमरोर थाना अमृतपुर
अजय पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी कॉकर कटा थाना मिर्जापुर हो गये। चिकित्सक ने सभी का उपचार शुरु कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर शादी की खुशिया मातम में बदल गये और परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गये। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *