समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन से लेकर सोनू सूद और मनोज बाजपेयी तक, कई सितारों ने उन्हें याद किया है। कई स्टार्स ने उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। मुकुल का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार और जय हो जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 मई की रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे औ उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 24 मई को अचानक उनके निधन की खबर सामने आई है। इस खबर से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है।
सलमान खान की जय हो, अजय देवगन की सन ऑफ सरदार और शाहिद कपूर की आर राजकुमार जैसी कई फिल्मों में नजर आए अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वो 54 साल के थे। उनका आज शाम पांच बजे दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। हालांकि, उनके निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। मुकुल देव ने टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। अभिनेता के अचानक निधन पर अब एटंरटेनमेंट जगत के कई सितारे उन्हें याद करते हुए दुख जता रहे हैं।
अजय देवगन बोले: अभी भी यकीन नहीं हो रहा
अभिनेता अजय देवगन ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुकुल यह बहुत जल्दी और अचानक है। तुम मुश्किल वक्त को भी अपने तरीके से आसान बना देते थे। ओम शांति।
सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा
आत्मा को शांति मिले, हम सबको आपको हमेशा याद करेंगे, हंसल मेहता, नील नितिन मुकेश समेत और भी कई सितारों ने मुकुल को याद किया है।
मनोज बजपेयी ने लिखा
जो मैं महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, मुकुल मेरे भाई और एक ऐसे कलाकार था, जिनके जुनून का कोई तोड़ नहीं, बहुत जल्दी चले गए, ये प्रार्थना करता हूं कि परिवार को हिम्मत मिले, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते तब तक तुम्हें याद करूंगा।