मामूली विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

समृद्धि न्यूज। फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आसिफ की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था। मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा, लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी गई।
अभी हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने 28 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। हुमा कुरैशी एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। हुमा कुरैशी ने 2012 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे लव शव ते चिकन खुराना, डेढ़ इश्किया, बदलापुर, जॉली एलएलबी 2, और बेल बॉटम है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री के चचेरे भाई आसिफ की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई है, पार्किंग विवाद की वजह से आसिफ पर हमला किया और इसमें उनकी जान चली गई है। हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गौतम और उज्ज्वल हैं। दोनों सगे भाई है। उज्ज्वल ने सबसे पहले हमला किया, मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *