नई दिल्ली: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका में फिर बम की धमकी से जुड़ी कॉल आई। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल कैंपस को खाली करा लिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर बुलाया गया है।
दिल्ली में एक बड़े स्कूल को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं। कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। जिसके बाद स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। तलाशी अभियान चल रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
दिल्ली: द्वारका के डीपीएस स्कूल में बम की धमकी, टीमें मौके पर
