पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के आवास से 100 मीटर की दूरी पर बम की धमकी मिली है. पास के स्थान से दो लावारिस कार्टून बॉक्स मिले हैं. यह स्थान ममता बनर्जी की विधानसभा के अंतर्गत आता है और उनके निवास से 500 मीटर की दूरी पर है. सड़क बंद है. इन दो बक्सों के अंदर क्या है, यह अभी भी अज्ञात है. डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है.
