निजी प्रकाशन की पुस्तकें बिक्री करते पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने जनपद में संचालित सी0बी0एस0सी0 बोर्ड से मान्यता प्राप्त आर0आर0पी0 स्कूल फतेहगढ़, केंद्रीय विद्यालय आर.आर.सी. फतेहगढ़ एवं सेन्ट एन्थोनी स्कूल फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य से नवीन सत्र में छात्रों के लिए एन0सी0ई0आर0टी0 के द्वारा मान्य पाठ्यक्रम की पुस्तकों की उपलब्धता एवं प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकों के संबंध में चर्चा करने पर बताया गया कि एन0सी0ई0आर0टी0 के द्वारा प्रकाशित मान्य पाठ्य पुस्तकें बाजार में मांग के अनुसार कक्षा ९ से कक्षा १२ तक उपलब्धता सामान्य है। मान्य पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यालय में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है तथा ०१ से कक्षा ०८ तक की एन0सी0ई0आर0टी0 की पुस्तकें मांग के अनुसार बाजार में उपलब्धता की अत्यधिक कमी है। जिसकी आपूर्ति के लिए स्कूल के द्वारा बाजार में उपलब्धता की मांग एन0सी0ई0आर0टी0 से की जा रही है। किन्तु कालेज में अमान्य पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। नये सत्र में छात्र-अभिभावकों के द्वारा रेफरेन्स बुक, टेक्स बुकें और कॉपियों को बाजार में उपलब्ध पुस्तक की दुकानों से अपनी स्वेच्छा के अनुसार खरीद रहे हैं। स्कूल की ओर से रेफरेन्स बुक, टेक्स बुकें खरीदने के लिए छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों को नहीं कहा गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि एन0सी0ई0आर0टी0 के द्वारा मान्य पाठ्यक्रम पुस्तकें बाजार में न उपलब्ध होने पर एन0सी0ई0आर0टी0 की बेबसाइड से अपने कक्षा की सभी विषयों की पुस्तकों को आवश्यकतानुसार डाउनलोड करके शिक्षा ग्रहण करें और यह अपील की है कि पुस्तक विक्रेताओं की दुकान से प्राइवेट प्रकाशन की किताबें न खरीदें। उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह एन0सी0ई0आर0टी0 की ही किताबें बेचें। प्राइवेट प्रकाशन की किताबें बेचते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
पुस्तक विक्रेता एन0सी0ई0आर0टी0 की ही किताबें बेचें-डीआईओएस
