फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर सट्टे का काम कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुबोध यादव अपने हमराह महेश उपाध्याय, अंकित, अभिषेक के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शहर कोतवाली के निकट सुभाष गेट घुमना के अंदर एक युवक सट्टे की खाईवाड़ी का काम करता है। बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर काम कर रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रोहित कुशवाहा उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी मकान नम्बर 2/161 खतराना कोतवाली फर्रुखाबाद बताया। तलाशी के दौरान पैन, पैड, सट्टापर्ची व 245 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
कोतवाली के सामने सटोरी को पकड़ा
