सुरेन्द्र सिंह गौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव २०२४ को ध्यान में रखते हुए बूथ जागरण जन संवाद रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन १९ अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसको सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार माया गेस्ट हाउस नवाबगंज में जिला उपाध्यक्ष विधानसभा अमृतपुर के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। संचालन प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव टीटू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अश्वनी यादव ने कई बूथों के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर बैठक सम्पन्न करायी। सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। जिससे जन संवाद कार्यक्रम को भव्यता मिले। हरदुआ के प्रधान संजीव व अरविन्द कश्यप, साजिद अली खां के अलावा सुमित शाक्य, कांधेमई के प्रधान शेर सिंह, विजेन्द्र यादव, उदयवीर सिंह, फारुख अली, अशोक यादव, रामनिवास यादव, डा0 धर्मेन्द्र यादव, शक्तिमान, शिवकेश कठेरिया, गोपेन्द्र यादव, बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। धन्यवाद जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने ज्ञापित किया। साथ ही हईपुर के ग्राम में सक्सेना परिवार में नन्हे लाल की पत्नी व श्रीकृष्ण कश्यप की मृत्यु पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
