बूथ अध्यक्ष और बूथ एजेंट पार्टी की रीढ़ होते हैं- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

एसआईआर एवं बीएलए जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी 193 विधानसभा अमृतपुर के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) बूथ स्तरीय एवं बीएलए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्रदेश नेतृत्व से अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव सपा एवं एसआईआर प्रभारी फर्रुखाबाद ने एसआईआर का महत्व बताया एवं बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा आप सभी लोग बीएलओ से मिलकर अधिक से अधिक फार्म भरवा कर जमा करवाएं। अगर किसी को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएं। पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए किसी भी पार्टी की रीड़ की हड्डी होती है नींव होती है जब हमारी नींव मजबूत होगी तो हम खुद व खुद मजबूत होंगे। एसआईआर कार्य जो चल रहा है उसकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष व बीएलए की है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, सुभाष पाल, अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह, प्रदीप यादव टीटू, रवि यादव, आशीष यादव, आदेश यादव, रविंद्र यादव, जगदीश यादव, अभय यादव, निर्भान सिंह बापू, मुनिपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *