
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग, जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक वॉलीबाल सीनियर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग, बॉक्सिंग प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग, खो-खो प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता के दौरान योगेश शुक्ला, संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, आलोक यादव, दुर्गा वर्मा, सपना यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक पाल, सुभाष चन्द्र, अभिषेक शाक्य, यदुनाथ सोमवंशी, मनोज कुमार, अथक पटेल, सत्यम मिश्रा, अहमद, विनीत आदि लोग मौजूद रहे। जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 से 49 किलो भार वर्ग में आयुष प्रथम, सचिन द्वितीय, हर्ष तृतीय रहे। 49 से 52 किलो भार वर्ग में अंकित प्रथम, सिकंदर द्वितीय, सुबोध तृतीय रहे। 52 से 56 किलो भार वर्ग में कुलदीप प्रथम, करन द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय रहे। 56 से 60 किलो भार वर्ग में निखिल प्रथम, सत्यम द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। 60 से 64 किलो भार वर्ग में शिवम राजपूत प्रथम, पीयूष तृतीय रहे। 64 से 69 किलो भार वर्ग में अभिषेक प्रथम, समीर द्वितीय, कपिल तृतीय रहे। 69 से 75 किलो भार वर्ग में ज्ञानेन्द्र प्रथम, आशीष द्वितीय, शिव बहादुर तृतीय रहे। 75 से 81किलो भार वर्ग में पारस प्रथम, शिफल द्वितीय, सुमित तृतीय रहे। निर्णायक मण्डल की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक बॉक्सिंग कोच संजीव कटियार ने निभाई। सभी विजेता खिलाडिय़ों को जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र द्वारा ट्रक्स सूट किये वितरित।
