सपा में ब्राह्मणों को किया जा रहा उपेक्षित: नंदकिशोर दुबे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव है। सत्ताधारी भाजपा के लोगों द्वारा प्रबुद्ध (ब्राह्मण) सम्मेलन किये जा रहे हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाला नहीं है। ब्राह्मण समाज इस बार समाजवादी पार्टी के साथ दिख रहा है। उसके बावजूद भी सपा के लोग उपेक्षित कर रहे है। बैनरों में वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे स्व0 जनेश्वर मिश्र तक की फोटो नहीं लगायी जा रही है। इससे ब्राह्मण समाज के लोग नोटा की तरफ वोट डालने के लिए मुखातिब हो सकते है। नंदकिशोर दुबे ने कहा कि केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर लगे होर्डिंग में ब्राह्मण समाज के लोगों का फोटो न होने पर उपेक्षित किया जा रहा है। जनपद में ६५ हजार ब्राह्मण समाज का वोट है। उसका झुकाओ जिधर होता है उधर ही जीत होती है। जनपद में पार्टी में काम करने वाले सतीश दीक्षित, नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा व महानगर राघव दत्त मिश्रा के अलावा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पार्टी मैन कमेटी में है। उनको भी साथ में नहीं लिया जा रहा है। ऐसे हालत में ब्राह्मण समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। हो सकता है कि यह सब नोटा की तरफ चले गये तो पार्टी के प्रत्याशी का नुकसान हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *