पीतल की गणेश प्रतिमा को कटरा डैरूनाथ में किया गया स्थापित

नगर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। जगह-जगह पाण्डालों में पूजा अर्चना के साथ गणेश महोत्सव की धूम रही। गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात है। भगवान गणेश का भाव पूजन, श्रंगार के साथ महाआरती हुई। कटरा डैरूनाथ में पीतल की मूर्ति पहली बार स्थापित की गई। बढ़पुर मंदिर से होते हुए नगर में लालगेट, घुमना, नेहरू रोड पर बैण्ड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई और कटरा डैरूनाथ में भगवान गणेश की पीतल की प्रतिमा को स्थापित किया गया। सर्राफा कमेटी की ओर से पहली बार यह व्यवस्था की गई कि गणेश प्रतिमा पीतल की होनी चाहिए। बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारियों ने पूजा अर्चना में भाग लिया और प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर सर्राफा कमेटी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *