ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर 3 किलो चांदी, व सोना सहित 35 हजार रुपए की नगदी चोरों ने किया पार

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बीती रात अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर 3 किलो चांदी सहित 35 हजार रुपए की नगदी पार कर ले गए। जिसकी दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मगरवारा पुलिस चौकी क्षेत्र के देवारा कला में स्थित बाला जी धर्म काटा के पास मुनीष सोनी की ज्वैलर्स की दुकान है।
मुनीष ने बताया कि 14 सितंबर की रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। जिसके बाद सुबह 5 बजे आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर तिजोरी तोड़कर लगभग 3 किलो चांदी के जेवर, 15 ग्राम सोना और 35 हजार रुपये नकद पल कर ले गए। वही घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *