विजय दशहरा पर शस्त्र पूजन में आयेगें बृजभूषण सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विजय दशहरा पर्व की तैयारी बैठक बढ़पुर स्थित होटल राजपूताना पैलेस के सभागार में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक महेश पाल सिंह उपकारी ने किया। क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह गोंडा से आयेगें। जिलाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है। पीडब्लूडी की टीम कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड बनवाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू होंगे। विशिष्ठ अतिथि सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू एवं विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह, बदायूं विधायक राजीव सिंह, एमलएसी अविनाश सिंह, वीर विक्रम सिंह की स्वीकृति मिल गयी है। डीएस राठौर ने कहा कि प्रचार-प्रसार कर झण्डे, बैनर आदि की व्यवस्था की जाये। प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह ने धन संचाय करने की अपील की और कहा कि अपने-अपने ब्लाकों से लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर सुमन राठौर, किरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, योगेन्द्र सिंह राठौर, राकेश सिंह, योगेश सिंह, अजय सिंह, श्रीपाल सिंह, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। धन्यवाद जिलाध्यक्ष ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *