मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: रमजान के महीने में मुनतरीन ने तोड़ा रोजा, मुस्कान बन अजय से की शादी

समृद्धि न्यूज। मुरादाबाद में अंतरधार्मिक विवाह का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवती ने हिंदू लडक़े से शादी कर ली है। दोनों ने अब पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सनाई की रहने वाली मुनतरीन (अब मुस्कान) और पास ही के रहने वाले अजय के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन धर्म अलग होने के कारण मुनतरीन का परिवार इसके सख्त खिलाफ था। घर वालों ने मुनतरीन पर पाबंदियां लगा दी थी, लेकिन उनका प्यार कम नहीं हुआ। शुक्रवार को मुनतरीन रोजे की हालत में ही घर से अजय के साथ निकल गई। दोनों ने एक मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद मुनतरीन ने अपना नाम बदलकर मुस्कान रख लिया। इस मौके पर उसने पवित्र गंगाजल पीकर अपना रोजा खोला और अजय के साथ पत्नी के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी रचाने के बाद मुनतरीन अब मुस्कान अजय को साथ लेकर मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल के सामने पेश हुई। अजय के साथ शादी किए जाने की बात बताते हुए खुद को परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं। वहीं अजय ने बताया कि उनका रिश्ता आसान नहीं रहा है। एक बार जब मुनतरीन के परिवार ने दोनों को मिलते हुए देख लिया था, तो उन्होंने अजय पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मामले में अजय को 7 महीने की जेल भी काटनी पड़ी थी, जिसका केस आज भी कोर्ट में चल रहा है। वहीं युवती ने बताया कि उसे अपने परिवार से खतरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *