फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर की पॉश कालोनी आवास विकास के सेक्टर 1 में सेंट जेवियर स्कूल के पास से जाने वाली सडक़ इन दोनों आम जन मानस के लिए मुसीबत का करण बनी हुई है।
यहां पर टूटी पुलिया और रोड पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यहां भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने बच्चे निकलते हैं। जिससे उनके बीमार होने की सम्भावना बनी हुई है। यहां से गुजरते समय कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आवास विकास के सभासद आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। जनता का कहना है कि सभासद पद के प्रत्याशी चुनाव आते ही घर-घर जाने लगते हैं और वोट मांगना शुरु कर देते हैं। मगर इस बार चुनाव में ऐसे सभासद का चुनाव किया जाये, तो जनता की समस्याओं को समझे और उनका समाधान कराये। इस समय नगर पालिका को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 वर्ष बाद चुनाव भी होना है। मगर जनता की समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि 2027 में चुनाव में अलग अंदाज में अपना अध्यक्ष जनता चुनेगी, जो जनता के प्रति ईमानदार और साफ सुथरी छवि का होना चाहिए। जिससे शहर साफ सुधरा हो सके। आवास विकास में पालिका के बने हुए कई पार्क और रोड सफेद हाथी साबित हो रही हैं। कई जगह तो नगर पालिका की लापरवाही से गंदगी भी फैली हुई है, मगर सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करते हैं।
क्षेत्रीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बऩी टूटी पुलिया और क्षतिग्रस्त मार्ग
