पक्षियों को मारने का विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पक्षियों को मारने का विरोध करने पर दबंगों ने भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त अरुण गिहार पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी गिहार बस्ती लकूला का निवासी है। पीडि़त अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था का सदस्य भी है। पीडि़त के पड़ोसी जर्मन, मोहित पुत्र जर्मन, आकाश पुत्र अलवर गूंगा व सुनीता पत्नी अलवर उपरोक्त लोग कई सालों से पक्षियों को मारने का व्यवसाय बनाये हुये हैं। जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर भी शामिल है। पीडि़त अरुण कुमार द्वारा जब पक्षियों को मारने का विरोध कई बार किया गया, तो आज सुबह पीडि़त अरुण कुमार व उसकी बहन शैलेश कुमारी अपनी बेटी की दवाई लेकर मसेनी से घर लौट रहे थे, तभी जर्मन, मोहित आकाश व सुनीता ने पीछे से अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरु कर दी व जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त के 3200 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने तहरीर देकर जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *