कच्ची दीवार के गिरने से भाई-बहन की मौत, एक घायल

मलबे में दबे मजदूरों को स्थानीय लोगों ने निकाला,घायल महिला मजदूर को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
गुरसहायगंज/कन्नौज , समृद्धि न्यूज।  कच्ची दीवार के गिरने से उसके मलवे में दबने से ईट उतार रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो भाई-बहन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसे स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया घटना की जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई खबर पर पहुंचे भट्टा मजदूरों में शब को देख चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने बिधिक करवाई शुरू कर दी हैरविवार को ग्राम तेराजाकेट में तीन मजदूर ईट उतार रहे थे तभी पास की कच्ची दीवार उन पर गिर गई जिसके मलवे में दबने से सुनीता (13)तुलसी माझी व नीतीश(17)पुत्र तुलसी माझी निवासी चोंगवा कौआकोल जनपद नवादा बिहार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सपना(12)पुत्री शंकर माझी निवासी थाना मुफासिल जनपद गया बिहार गंभीर रूप से घायल जिसे स्थानीय लोगों ने मलवा हटाकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया ईट उतारने के दौरान कच्ची दीवार के मलबे में दबने से हुई मजदूर भाई-बहन की मौत से भट्टा मजदूरों में शोक व्याप्त हो गया परिजनों में हाहाकार मच गई घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई भट्टा मजदूर शब को लेकर भट्टे पर चले गए सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शबों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *