साले बहनोई गंगा में डूबे, बहनोई की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा दशहरा पर स्नान करने आये सालेे बहनोई अचानक डूब गये। साले को पहले ही बचा लिया, वहीं बहनोई को लगभग आधा घंटे बाद निकाला गया और परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के फतेहाबाद ताजगंज तोरा निवासी 35 वर्षीय यतेन्द्र प्रताप राजपूत पुत्र सत्यवीर अपनी पत्नी रुमा, साले राम सेवक आदि के साथ पांचाल घाट पुरानी घटिया पर गंगा नहाने आये थे। अचानक यतेन्द्र व उसका साला राम सेवक डूब गये। रामसेवक को बचा लिया गया, जबकि यतेन्द्र को आधा घंटे बाद निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉ0 नीरज वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। रामसेवक ने बताया कि उनकी बहन रूमा व भांजा शिवांश भी साथ ही आया है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *