रेस्टोरेंट में खाना खाने गये अधिवक्ता पर चाकू से हमला, साला घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेस्टेरों पर खाना खाने गये अधिवक्ता व उसके साले पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अधिवक्ता का साला घायल हो गया। इस संदर्भ में पीडि़त ने तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जनपद मथुरा थाना कोतवाली होली गेट निवासी अधिवक्बता धीरज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह अपनी ससुराल फर्रुखाबाद दरिबा पूर्व में आया था। 23 जनवरी को समय रात्रि 9 बजकर अपने बड़े साले अमित शर्मा तथा छोटे साले विक्की शर्मा, छोटू पांडे के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था। वहां पर पहले से मौजूद शिवम वर्मा व शिवम मिश्रा ने रोककर गाली-गलौज करने लगे। वहां से वापस घर जाते सयम चौक चौराहे पर उक्त लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए आरोपी का साथी अनुभव गुप्ता ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से साला अमित शर्मा घायल हो गया। आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *