शादी समारोह में आये बहनोई की मौत, साला घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विवाह समारोह में शामिल होने आये बहनोई व साले मार्ग दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बहनोई को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जनपद इटावा थाना चौबिया के ग्राम आर्डरपुर निवासी अजय पुत्र मान सिंह अपने साले के साथ थाना कमालगंज के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी चाचा रमेश के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आये थे। बताते है कि पैसे खुले कराने के लिए साले और बहनोई सड़क पर निकले, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे अजय की मौके पर मौत हो गई व साला गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताते चले कि चार महीने पहले अजय का विवाह गोल्डी से हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *