नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। साले की पत्नी को बहनोई माल, जेवर सहित बहला फुसलाकर भगा ले गया। साले ने बहनोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के मोहल्ला गनीपुर निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बीती रात उसका बहनोई उसके घर आया था। बहनोई को रात में खाना पीना खिलाकर छत पर लिटा दिया और वह भी बहनोई के पास लेट गया। रात लगभग 12 से 1 के बीच में उसका बहनोई उसकी 24 वर्षीय पत्नी पूजा को अपने साथ ले गया। पूजा घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, जंजीर, कान के झाले और 10000 की नगदी जो घर पर रखे थे वह अपने साथ ले गई। सुबह जब वह सोकर उठा, तो बहनोई और पत्नी घर पर नहीं मिले। दोनों के फोन भी बंद जा रहे हैं। पीडि़त ने थाने पहुंचकर बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है।
साले की पत्नी को भगा ले गया बहनोई, दी तहरीर
