फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कठेरिया समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में सजातीय मेधावी छात्र-छात्रा का सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी ठंडी सडक़ स्थित नवभारत सभा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। संचालन जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया व अशोक कठेरिया ने किया। 138 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें हाईस्कूल के 75, इंटर मीडिएट के 51, स्नातक के 12 विद्यार्थी सम्मानित हुए। बौद्ध बिक्षुओ द्वारा गौतम बुद्ध व बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पंचशील के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि किशनी विधायक इं0 बृजेश कठेरिया ने कहा कि यह मेधावी बच्चे समाज की शान है। हमें ध्यान रखना होगा कि हमारे बच्चों की संगत अच्छी रहे। बच्चों की शिक्षा पर जोर देना होगा। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया ने युवाओं को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर कठेरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर केआर वर्मा, जसकरन कठेरिया, पंकज कठेरिया, एचडी कठेरिया, विजय गांधी, राजेश कठेरिया, नीलम कठेरिया, सुषमा कठेरिया, विमला कठेरिया, अरुण कठेरिया, अनिल कठेरिया, रामनिवास कठेरिया, लालाराम कठेरिया, कुलदीप कठेरिया, प्रेम सिंह, शीतल बाबू, प्रशांत कठेरिया, मेवालाल, डालचन्द्र कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
मेधावी बच्चे समाज की शान: इं0 बृजेश कठेरिया
