फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर कराया गया। स्काउट गाइड में 1332 तथा कब बुलबुल में 19 छात्र-छात्रायें पंजीकृत थे। रामस्वरुप शहीद इंटर कालेज मेरापुर में पंजीकृत 136 में से 125 , फिरोज गांधी इंटर कालेज कमालगंज में पंजीकृत 119 में से 103, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में पंजीकृत 145 में से 128, डीएबी इंटर कालेज रजलामई में पंजीकृत 201 में से 186 , एसएनएस इंटर कालेज कायमगंज में पंजीकृत 240 में से 196, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में पंजीकृत 491 में से 380 छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कब/बुलबुल में पंजीकृत 19 छात्रों में अनुपस्थित शून्य रही। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रुप में मेरापुर में गजेन्द्र सिंह, कमालगंज संगीता यादव, राजेपुर में चमन शुक्ला, कायमगंज में डा0 महेश चन्द्र राजपूत, रजलामई में रामदास तथा भारतीय पाठशाला में डा0 बृजभूषण सिंह की देखरेख में केंद्रों पर नकल विहीन सुचिता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न करायी गई। जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों तथा पर्यवेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा जनपद के छह केंद्रों पर हुई सम्पन्न
