बसपा ने बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ पहुंचने की अपील

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष के निवास पर सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल के प्रभारी बीपी अम्बेडकर ने बाबा साहब अंबेडकर के 6 दिसम्बर को महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ पहुंचने का आवाह्न किया। सभी ने बाबा साहब के चित्र व भगवान बुद्ध की प्रतिमा परपुष्प अर्पित किये। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में अधिक से अधिक लोगों को पहुचाने के लिए जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में विधान सभा बार बैठकों का आयोजन करने के प्रेरित किया। ैबैठक में संकल्प लिया गया कि सभी लोग 6 दिसम्बर को लखनऊ जाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेगें। मण्डल प्रभारी कानपुर विजय भास्कर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी रामरतन गौतम, सर्वेश भारती, नागेन्द्र, सीताराम गौतम, राजू शंखवार, शिवकुमार गौतम, बृजेश, गोपी चन्द्र, सुरजीत, योगेन्द्र सिंह, अखिलेश भास्कर, उपेन्द्र लोधी, देव नारायन गौतम, त्रिपुरेश गौतम, इन्द्रपाल, राजेश गौतम, रूपलाल वर्मा, विश्राम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *