फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष विनोद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल के मुख्य मण्डल प्रभारी सूरज सिंह जाटव, जिला प्रभारी विजय भास्कर व अच्छेलाल पाल एवं ेशब्बीर मंसूरी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि सूरज सिंह जाटव ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुरु की। 14 अप्रैल को हम सबके मसीहा बाबा साहब अंबेडकर के जन्म दिन को इस बार जनपद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेगें। साथ ही २०२७ में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बूथ स्तर पर हम लोग घर-घर जाकर सही सेक्टर एवं बूथों का गठन करेगें और पार्टी का सदस्य बनाना है, सेक्टर व बूथ के गठन में 50 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया जाएगा। जब तक सेक्टर व बूथ कमेटी का सही से गठन नहीं होंगी, तब तक हम सरकार नहीं बना पायेगें। हम लोगों को जागरूक होकर गांव-गांव जाकर सेक्टर व बूथ कमेटी का सही गठन करेंगे। इस मौके पर सुरजीत, उपेन्द्र लोधी, सीताराम, प्रेमसागर दिवाकर, रामरतन गौतम, योगेन्द्र सिंह, पंकज गौतम, त्रिपुरेश गौतम, सर्वेश भारती, राजीव पेंटर, देवनरायन गौतम, अखिलेश भास्कर, आयुष कांत, नबाब सिंह, बृजेश फौजी, आरडी बौद्ध, अजय भारती, रूपलाल वर्मा, विश्राम सिंह, राजकुमार गौतम, राजेश गौतम, लखमीचन्द्र, उमेशचन्द्र पाल, अहिवरन लोधी, दौलतराम बौद्ध, रवीन्द्र, नफीस, राकेश कुमार, अनुज गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
बसपा 14 अप्रैल को जनपद में मनायेगी बाबा साहब का जन्मदिवस
