बसपा का अभी तक नहीं हुआ प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ता असमंजस में

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की ओर लोगों की निगाहे लगी हुई है। अभी तक बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है और न ही पत्ते खोले है। बसपा में प्रत्याशी को लेकर नेता को तरासा जा रहा है। संगठन की ओर से अभी तक कोई नाम दावेदारी के रुप में नहीं आया है और न ही कोई अधिकारिक बयान आया है। भाजपा ने अपना लोकसभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को घोषित कर चुकी है। वहीं सपा ने डा0 नवल किशोर शाक्य पर प्रत्याशी बनाकर दांव लगाया है। बसपा ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला, इस कारण हाथी किस करवट बैठेगा, अभी पता नहीं है। बसपा में सभी कुछ तय राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कु0 मायावती तय करती है। कोआर्डिनेटर केवल रिपोर्ट बनाकर भेजते है। जिलाध्यक्ष केवल संगठन की बात करते है। यह ऐसी पार्टी है इसमें बिना निर्देश कोई बयान देने पर शीघ्र पार्टी से निकाला जाता है। जिस कारण बसपा का कोई नेता मुहं खोलने के लिए तैयार नहीं है। धीरे-धीरे बसपा के कई नेता दूसरे दलों में जा चुके है। कुछ दिन पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी चेयरमैन वत्सला अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हो गई। जिस कारण बसपा में कोई बड़ा नेता दिख नहीं रहा है। ऐसे में जनपद के अलावा बाहरी कोई प्रत्याशी बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *