
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश (पंजी0)शाखा अयोध्या के संरक्षक और मंडल अध्यक्ष,पूर्व रेलवे विधि अधीक्षक लल्लन प्रसाद अंबेश के प्रयास से महबूबगांज स्थित शेरवा घाट (पूरौवा) में अपने पूर्वजों की याद में श्यामा बुद्ध विहार का निर्माण करवाया।इसका उद्घाटन 15 अक्टूबर को पूज्य भिक्षु करुणानंद महाथेरा,डा0मिलिंद राज आनंद प्रो0डा0अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ,श्रृंगी ऋषि स्थित रविदास मंदिर के महंत विचारदास की उपस्थिति में हुआ।भिक्षु करुणानंद महाथेरा ने उपस्थिति लोगो को त्रिशरण और पंशशील ग्रहण कराया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल ने अंबेश जी द्वारा कराए गए ऐसे कार्य की प्रशंशा करते हुए उपस्थित लोगों को तथागत बुद्ध और बाबासहब के आदर्शो को जीवन में उतारने का अपील किया।मुख्य अतिथि डा मिलिंद राज आनंद ने कहा कि हमे तथागत के धम्म का अनुसरण करना चाहिए और समाज में ऐसे बुद्ध विहारों की स्थापना करते हुए महापुरुषों के आदर्शो को सजाए रखना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम को अर्जक संघ के रघुनाथ सिंह यादव,दिनेश चौधरी,दीपक प्रशांत,इंजी0कृष्ण चंद्र भारती, बासुदेव गौतम,बुद्धप्रीय अंबेश, अखिलेश बौद्ध ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।इस अवसर पर आर एल अंबेडकर, राम सुंदर,विपिन कुमार,ओम प्रकाश,संतराम,दशरथसदीन,रतनलाल,मोहन लाल,रामनेवाल यादव,रामकेवाल यादव रेखा, मंगीता,विजय लक्ष्मी,लीला पंकज,संघमित्रा,आदि उपस्थित रहे।
