अभिभूत हुए भारी संख्या में उपस्थित दर्शक-श्रोता
एसडीएम गजराज सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को धम्मा लोका बुद्ध विहार में लोक गायन और नृत्य नाटिका से भगवान बुद्ध की स्तुति हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ मुख्य अतिथि एसडीएम गजराज सिंह के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एसडीएम का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, संत कबीर अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 24 मई 2024 को धम्मा लोको बुद्ध विहार (पुनपालपुर) संकिसा में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मैनपुरी से पधारे कलाकार प्रदीप बौद्ध एवं दल ने अपने लोक गीतों से भगवान बुद्ध का यशोगान किया। लखनऊ से आए कलाकार अनुज मिश्र एवं दल की कथक नृत्य नाटिका बुद्म शरणं गच्छामि से सांस्कृतिक संध्या की सार्थकता के चरम पर पहुंच गई। भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भावविभोर होकर कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना की। अवसर पर धम्मा लोका बुद्ध विहार के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य और संकिसा के पूर्व प्रधान राधव दीक्षित मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।
संकिसा में लोकगायन और नृत्य नाटिका से हुई बुद्ध की स्तुति
