बजट चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने रखे अपने-अपने विचार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कार्यालय में एक बजट चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में विधायक सुशील कुमार शाक्य, चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा के जितेंद्र सिंह और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए है। विधायक उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान बजट पिछले बजटों से काफी अलग है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के बजट में पुरानी सभी योजनाओं को शामिल किया गया है, जो पहले की सरकारों में नहीं होता था। उन्होंने कहा कि दस साल पहले सडक़ों की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन अब काफी सुधार हुआ है। विधायक सुशील शाक्य ने देश में हुए विकास का जिक्र करते हुए बताया कि इस बजट में किसानों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में ट्रेनों की गति में हुई वृद्धि का उल्लेख किया। जो पहले 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी और अब 140 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। उन्होंने कौशल विकास योजनाओं और सभी लोगों के बैंक खातों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश तभी विकसित होगा जब गांव विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि इस बजट में खाद की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है और प्रदेश में आज सभी लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोडऩे के अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि फार्म भरने की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ा दी गई है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी 18 वर्ष का पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपनी मतदाता सूची की जांच करने का आग्रह किया। इस मौके पर अनिल राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत, महावीर राठौर, अरविंद राजपूत, अनुज भदौरिया, विवेक चतुर्वेदी, शिव प्रताप, आदेश राठौर, शिव मंगल सिंह, कमल भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह राठौड़, स्वदेश आदि लोग मौजूद रहे।
बजट सराहनीय, इसमें पुरानी सभी योजनाओं को शामिल किया गया-सुशील शाक्य
