समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट-विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2025 का बजट पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट में हर वर्ग के लिए योजनाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिनका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।विधायक श्री गुप्ता ने बजट में अयोध्या के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा,“बजट में अयोध्या को एक सोलर सिटी बनाने की योजना का ऐलान हुआ है,जो कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ ऊर्जा के नवीकरण में भी महत्वपूर्ण कदम है।इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।”उन्होंने कहा, “इसके अलावा,अयोध्या के विकास के लिए अन्य घोषणाएं भी की गई हैं,जिनसे जिले में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा। सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जो योजनाएं बनाई हैं, वे यहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होंगी।”विधायक गुप्ता ने सरकार के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इसमें दी गई योजनाओं से न केवल अयोध्या,बल्कि पूरे प्रदेश का विकास होगा और उत्तर प्रदेश देश में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित होगा।” अंत में, उन्होंने कहा, “हम अयोध्या के निवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि हम इस बजट में की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *