अंतिम मंगलवार को धूमधाम से बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर में मनाया गया बुढ़वा मंगल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री बड़े बूढ़े हनुमानजी महराज प्राचीन मंदिर अड़तियान में भाद्र शुक्ल पक्ष के अन्तिम मंगलवार के दिन बुढ़वा मंगल उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मंगला-दर्शन, चोला श्रृंगार अखण्ड- पाठ श्री सुन्दरकाण्ड पाठ के द्वारा हनुमान जी की उपासना की गयी। सायंकाल महाआरती, भजनए कीर्तन एवं महाप्रसाद भण्डारे का आयोजन किया गया।
हवन पूजन एवं सुंदरकांड का पाठ मंगला आरती चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समित द्वारा सुंदरकांड का पाठ घनश्याम बाजपेई, निर्मल दीक्षित, नवीन कौशल गुप्ता, प्रशांत सिंह अशोक वर्मा, संजय गर्गए आदि भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर के के प्रमुख महंत के चन्द्र प्रकाश औदिच्य ने बताया कि जो लोग श्रद्धा भाव से श्री हनुमान की उपासन करते हैं उनके समस्त प्रकार के कष्टो का नाश हो जाते हैं। त्रिदिवसीय उत्सव हजारों भक्तों ने श्री हनुमान जी की उपासना कर मान्नते मांगी। हनुमान जी की कृपा से जीवन के सम्पूर्ण कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं त्यागी जी मण्डल द्वारा बुढ़वा मंगल पर हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, अरुण, हिमाशु, दीपक औदिच्य, सरल दुबे, अशोक गौड़, महेंद्र भदौरिया, पिंकू वर्मा, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आनंद आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *