अज्ञात वाहन की टक्कर से भैंस व्यापारी की मौत, पुत्र घायल

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा-बरेली हाईवे पर कारगिल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कस्बा मोहम्मदाबाद के वार्ड गंगा नगर निवासी राम प्रताप की मौत हो गयी, जबकि पुत्र विशाल घायल हो गया। विशाल अपने पिता राम प्रताप के साथ कारगिल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गया था, तभी बेवर की तरफ से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही रामप्रताप की मौत हो गई। विशाल को ग्रामीणों एंबूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचे। डॉक्टर सन्नी मिश्रा ने विशाल को लोहिया रेफर किया। राम प्रताप के तीन पुत्र हैं। विवेक यादव कानपुर पुलिस में है। शिंटू यादव, विशाल, माता रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर अपराध निरीक्षक निर्भय सिंह व एसएसआई नरवीर सिंह थाना पुलिस के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *