
नवाबगंज । सडक़ पार करते समय भैंस को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे मौस की मौत हो गयी। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी रामपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह ठाकुर मंगलवार को अपने मवेशी चराने गया था, तभी एक भैंस खेत से भागने लगी जो नवाबगंज-मंझना रोड को क्रस कर अपने घर को जाने लगी, तभी मंझना की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान की भैंस मर गयी। भैंस की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी गयी है। यह देख किसान मौके पर पहुंचकर रोने चिल्लाने लगा। किसान को रोते बिलखते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। दुर्घटना करने के बाद चालक बस को भगाने लगा, लेकिन एक ग्रामीण ने बाइक से बस का पीछा कर उसका नंबर ले लिया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर उपरोक्त रोडवेज बस संख्या यूपी76टी6623 के अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पीडि़त ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अजीत मिश्रा को भी दी। खबर लिखे जाने तक पीडि़त की भैंस घटनास्थल पर ही पड़ी थी।
