फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस नीति के अंतर्गत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा समुचित पाए जाने पर अनुमति प्रदान की जा सकेगी, अभी एक आवेदन प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र हेतु शुल्क मात्र 100 है समस्त इकाइयों को अपने भवन में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशमन व्यवस्था लगाना अनिवार्य है। आयोजन में बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 योजना पर एक प्रस्तुतीकरण आमंत्रितों को दिखाया जाएगा, जो पर्यटन मुख्यालय द्वारा तैयार कर क्षेत्रीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 नीति का प्रिंटेड ब्रोशर कार्यक्रम में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भवन स्वामियों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस हेतु सहयोग के लिए 10 वालंटियर तक रखें जा सकते हैं। कार्यक्रम हेतु तिथि स्थान व अन्य न्यू व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने हेतु आवश्यक है कि भवन स्वामी के मकान में 9 से अधिक कमरे ना हो। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति के तहत भवन स्वामियों का कराया जायेगा पंजीकरण
