फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दशकों से अतिक्रमण कर रह रहे परिवार को नगर पालिका की कार्यवाही के बाद बेघर होना पड़ा। बुलडोजर ने देखते ही देखते अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। जबकि पीडि़त अतिक्रमण न हटाने की गुहार लगाता रहा।
जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल व ईओ नगर पालिका विनोद कुमार के साथ पुलिस बल व पालिका कर्मी लाल सराय पानी की टंकी के नीचे पहुंचे। जहां शिवम पुत्र पप्पू का परिवार कई दशकों से टंकी के नीचे आवास बनाकर रह रहे थे। जिनके घर का सामान बाहर निकाल कर जेसीबी से भवन को ध्वस्त किया गया। भवन ध्वस्त होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया पानी टंकी के नीचे यह लोग अवैध रूप से रह रहे थे। कई बार इन लोगों को नोटिस दिया गया, लेकिन कोई जवाब ना आने पर गुरुवार को जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी जायेगी। जो भी अवैध अतिक्रमण मिलेगा, उसे गिराया जायेगा।
बुलडोजर ने जमींदोज किया गरीब का अवैध आशियाना
