नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लेखपाल के पैमाइश करने के बाद भी सरकारी जमीन से दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं, जबकि उपरोक्त जमीन ग्राम पंचायत में आरसी सेंटर के लिए चिह्नित की गई है। प्रधान पति ने थाने में तहरीर दी है।
विकास खंड क्षेत्र नवाबगंज की ग्राम पंचायत भावन के ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर थाना पुलिस से लिखित तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बीते दो दिन पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल से शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकान के निर्माण करने के लिए शासन स्तर से धन मुहैया कराया था। जिससे सभी ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकानें बनाई जा सके। जिस पर शासनादेश के अनुसार जिला अधिकारी अपने अधीनस्थों को हर मीटिंग में आरसी सेंटर का निर्माण करने के लिए जोर दे रहे हैं। जिस पर ग्राम पंचायत के प्रधान पति आरसी सेंटरों के लिए जमीन की पैमाइश कराकर और उन पर निर्माण करना चाह रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत के दबंग लोग लेखपाल की पैमाइश करने के बावजूद भी कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। जिसे लेखपाल व ग्राम प्रधान पति ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और थाना पुलिस को गांव के ही नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
