बक्से से 40000 की नगदी व जेवरात लेकर फरार, शिकायत पुलिस से
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने झोपड़ी मेंं घुसकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। दबंग बक्से से ४० हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आधा दर्जन लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस के न सुनने पर पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दुबरी निवासी रेखा पत्नी रविंद्र सिंह ने काजल पुत्री कल्लू, शशि पत्नी कल्लू तथा नंदनी पुत्री कल्लू निवासी राजेपुर के अलावा तीन अज्ञात सहित आधा दर्जन आरोपियों लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा कि 17 मई की शाम 4:30 बजे के करीब वह झोपड़ीनुमा मकान में थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले के वक्त आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए पीडि़त महिला तथा उसकी पुत्री पूजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। जिससे दोनों घायल हो गईं। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने दबंगई के बल पर बक्सा तोड़ डाला तथा अंदर रखी ४० हजार की नगदी एवं सोने चांदी के आभूषणों में एक सोने की चेन, सोने का हार लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायती पत्र के अनुसार जाते- जाते आरोपियों ने भविष्य में जानमाल की धमकी दी। जिससे महिला तथा महिला का परिवार दहशत में है। इस घटना को गांव के कई लोगों ने देखा। आरोपियों के इस कृत्य की शिकायत पीडि़ता द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस से की गई। मगर शमसाबाद थाना पुलिस द्वारा कोई मदद नहीं की गई। मजबूरन पीडि़ता को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगानी पड़ी। पीडि़ता ने ज्ञात अज्ञात सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।