फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जमीनी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान गर्भवती गाय को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला। इस बात की शिकायत पीडि़ता थाने में करने गयी तो वहां से उसे हड़काकर भगा दिया गया। पीडि़ता माधुरी निवासी चौसपुर ने आरोप लगाया कि जमीनी रंजिश में गांव के ही दबंग गंगासरन, हिमांशु, राजेन्द्र व अक्षय कुमार ने उसकी गाय को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पीडि़ता ने कहा कि वह थाने में शिकायत करने गई तो वहां से हड़काकर भगा दिया गया। पीडि़ता का आरोप है कि थाना पुलिस दबंगों से सांठगांठ व लेनदेन करके कार्यवाही नहीं कर रही है। पीडि़ता ने बताया कि पहले भी दबंग उसकी बछिया की टांग तोड़ चुके है। अक्सर उसका उत्पीडऩ करते रहते है और पुलिस आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं करती है।

