विधायक के घर के बाहर दबंगों ने ठेली दुकानदार को बेल्टों से पीटा

बचाने गये गनर के साथ भी की धक्का-मुक्की
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधायक के घर के सामने फास्ट फूड की ठेली लगाये युवक को दुकान पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर जमकर बेल्टों से पीट दिया। बीच-बचाव करने गये विधायक के सरकारी गनर के साथ शराबियों नें धक्का-मुक्की कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार आवास विकास में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य का आवास है। उनके आवास के सामने आवास विकास निवासी राकेश कुमार पाल फास्ट फूड आदि की ठेली लगाता है। राकेश का कहना है कि दो युवक नशे में आये और उसकी दुकान पर बैठकर शराब पीने की तैयारी करने लगे। जिस पर राकेश ने यह कहकर मना किया कि सामने विधायक का आवास है लिहाजा यहाँ शराब मत पियो। इतना कहते ही दोनों आरोपी उसके ऊपर हमलावर हो गये। ठेली दुकानदार से मारपीट होती देख विधायक के सरकारी गनर उसे बचाने आ गये। वह बीच बचाव करने लगे। शराब के नशे में धुत दोनों युवकों ने गनर के साथ भी धक्का मुक्की कर दी। घटना की सूचना आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को दी गयी। सूचना पर पहुुंची पुलिस दोनों को पकडक़र थाने ले गयी। जहां भी आरोपी हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों नें उन्हें नीचे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह नोकझोंक करने लगे। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों का मेडिकल कराया गया। आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार नें बताया कि तहरीर ठेली दुकानदार ने दी है, लेकिन जाँच की जा है। वहीं दोनों युवक भीमसेन मार्केट के निवासी बताये गये हैं। जिसमें एक आरोपी का कहना है कि वह सेना में है, जबकि दूसरा बिजली विभाग में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *